Computer Gyan

Excellent Computer Education Majhaulia (ECEM)
Showing posts with label Operating System. Show all posts
Showing posts with label Operating System. Show all posts

Wednesday, October 16, 2024

operating system ke bare mein jankari

 


Operating System क्या हैं?. 1

Normally Software भी दो प्रकार का होता हैं.. 1

Operating System का क्या काम हैं?. 2

Operating System की विशेषताएँ –.. 2

Operating System के प्रकार: -. 2

Microsoft Windows. 2

FILE EXPLORER.. 3

Computer का सारा details कैसे देखते हैं?. 3

Operating System क्या हैं?

Computer दो part से मिलकर बना होता हैं एक होता हैं Software और दूसरा होता हैं Hardware |

Software computer के उस part को बोलते हैं जिसको हम touch नहीं कर सकते हैं जिसके द्वारा हम computer को direction और instruction देने का काम करते हैं जबकि Hardware Computer के उस part को बोलते हैं जिसको हम touch कर सकते हैं जो physical components होता हैं जिसका shape, size और weight होता हैं |

Normally Software भी दो प्रकार का होता हैं

एक होता हैं Application Software और दूसरा होता हैं System Software |

Application Software उस software को बोलते हैं जिसको किसी particular work को करने के लिए बनाया गया हैं जिसका प्रयोग हम किसी particular work को करने के लिए करते हैं | Computer में अलग – अलग work करने के लिए अलग – अलग software बनाया गया हैं जैसे – documentation का काम करने के लिए Word को बनाया गया हैं, Data Entry का काम करने के लिए Excel को बनाया गया हैं, Presentation का काम करने के लिए PowerPoint को, Photo Editing, Banner Designing और Studio आदि का काम करने के लिए Photoshop को, Visting Card, Weeding Card, Poster, Pamphlet आदि बनाने के लिए PageMaker और Logo और professional banner बनाने के लिए Corel Draw आदि का प्रयोग करते हैं | यह सभी software Application Software का Example हैं |

जबकि System Software उस software को बोलते हैं जैसा की नाम से हि स्पस्ट होता हैं System Software that means ऐसा Software जो system को चलाता हैं System को Operate करता हैं उसे ही System Software कहते हैं | उसी System Software को Operating System के नाम से जानते हैं | क्योंकि Operating System का मतलब हीं System को Operate करना यानी System को चलाना होता हैं |

Operating System का क्या काम हैं?

Operating System का काम Software और Hardware के बिच linking का होता हैं interference का होता हैं communication कराने का होता हैं इसके द्वारा ही हम software और hardware के बिच में communication करा पाते हैं | यानी Software से दिये गये instruction और direction को hardware से काम कराना, operating system का होता हैं |

जैसा की हम जानते हैं कि computer और human being का अलग – अलग language हैं न computer हमारे language को समझता हैं न हम computer के language को समझते हैं | Computer machinery language को समझता हैं और हम user human being के language को समझते हैं | तो बात यह हैं की यदि computer हमारे language को नहीं समझता हैं तो फिर हम computer से work कैसे करा पाते हैं ? इसलिए, Operating System को बनाया गया हैं जो user और computer दोनों के language को समझता हैं | user अपने language यानी human being के language में computer को instruction और direction देता हैं Operating System उस instruction और direction को computer के language यानी machinery language में convert करता हैं और data को आगे proceed करने के लिए computer को send कर देता हैं | computer उस data को accept करता हैं उसे store करता हैं और फिर data को cpu के द्वारा processing करके उससे result तैयार करता हैं और result यानी information को वापस operating system के पास भेजता हैं और operating system फिर उस data को प्रोसेस करके machinery language से जो user के language यानी जिस language में user data इनपुट किया रहता हैं उसमे convert करके user को output device यानी monitor के माध्यम से इनफार्मेशन को दिखाता हैं | जिससे हमलोगों को लगता हैं की computer हमारे language को समझता हैं इसलिए हमारे language में answer दे रहा हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं | इसमे main important role operating system का हैं जिसके वजह से हम अपने language में computer से काम करा पाते हैं |

 

Operating System की विशेषताएँ –

1.   Software और Hardware के बिच में linking का काम करना interference का काम करना

2.   File Management करना

3.   Computer में settings और security provide करना

4.   Computer में storage capacity provides करना

5.   किसी भी software को open करने के लिए एक platform provides करना

 

Operating System के प्रकार: -

Windows, DOS, Linux, Unix, Mac और Android आदि सभी Operating System के Example हैं |

Microsoft Windows

Microsoft Windows दुनिया का सबसे popular और सबसे ज्यादा use किये जाने वाला operating system हैं | यह Microsoft Company के द्वारा बनाया गया हैं जो कि एक American Company हैं | इसे बिल गेट्स और पॉल एलेन कि साझेदारी से बनाया गया हैं | यह multi user और multinational operating system हैं | यह graphics user interference पर कार्य करता हैं | इसमें text editing और text formatting के साथ – साथ graphics यानी picture और shape formatting, painting - drawing, designing और colorful आदि का काम कर सकते हैं | इसमें options, menu और commands picture और icon के रूप में दिया गया रहता हैं जिसे user को समझने और access करने में आसानी होती हैं | इसलिए, इसे user friendly operating system भी कहा जाता हैं |

Microsoft Windows का नाम Windows कैसे पड़ा?

Window मतलब खिड़की होता हैं कोई भी company अपने product का नाम आसान शब्दों में रखना चाहती हैं ताकी कोई भी इसे आसानी से बोल सकें और समझ सकें | windows operating system वाले system में किसी भी software को open और close करने पर वह window (खिड़की) के तरह ही open और close होता था | इसलिए, इसका नाम इसी के नाम पर Window Operating System रखा गया |

Wednesday, July 5, 2023

किसी भी corrupted pendrive, memory card और computer Drive को CMD या DOS के द्वारा Format कैसे करते हैं ?

                                    

How to Format any corrupted pen drive, Memory Card and Computer through CMD
(command prompt) / DOS?

किसी भी corrupted pendrive, memory card और computer को CMD या DOS के द्वारा Format कैसे करते हैं ?
किसी भी corrupted pendrive और memory card को computer से CMD यानी DOS के द्वारा format करने के लिए keyboard से Windows + R key press करते हैं तो Run Command का box आता हैं | फिर run box में CMD type करके Enter key press करते हैं तो command prompt का विंडोज open होता हैं |
इसके लिए नीचे दिये गये steps को follow करें :-

Ø  Press Windows + R key then type CMD and then press ‘Enter’ key.

Ø  Diskpart
Diskpart type करने के बाद Enter key press करते हैं तो run as administrator का box आता हैं फिर yes करते हैं | और उसके बाद listdisk type करते हैं |

Ø  Listdisk
Listdisk type करके Enter key press करते हैं | तो computer में जितना disk insert होगा उसका size दिखाई देगा | जैसे की निचे दिखाया गया हैं |
अब जिस disk को format करना होता हैं उसे सेलेक्ट करते हैं| जैसे की Disk 1 को format करना हैं तो select disk 1 command type करके enter key press करेंगे तो Disk 1 is now the selected disk लिखा हुआ आयेगा |

Ø  Select disk 1
Disk 1 is now the selected disk.

अब, Disk को clean करने के लिए clean command type करके enter key press करेंगे तो Diskpart succeded in cleaning the disk लिखा हुआ आयेगा |

Ø  Clean
Diskpart succeded in cleaning the disk.

इसके बाद disk में partition create करने के लिए create partition primary command type करके enter key press करेंगे तो Diskpart succeded in the creating the specified partition लिखा हुआ आयेगा |

Ø  Create partition primary
Diskpart succeded in the creating the specified partition.

Partition create करने के बाद partition को सेलेक्ट करने के लिए Select Partition 1 type करके Enter key press करेंगे तो Partition 1 is now the selected partition लिखा हुआ आयेगा |

Ø  Select partition 1
Partition 1 is now the selected partition.
Partition 1 को select करने के बाद format का command Format fs = ntfs quick type करके enter key press करेंगे तो 0 % से शुरू होकर 100 % तक होने के बाद Format complete हो जायेगा | उसके बाद Diskpart successfully formatted the volume लिखा हुआ आयेगा |

Ø  Format fs = ntfs quick
0 percent completed
100 percent completed
Diskpart successfully formatted the volume.

Format complete होने के बाद उस Disk को Active करेंगे | इसके लिए Active का command Active type करके enter key press करेंगे तो Diskpart marked the current partition as active लिखा हुआ आयेगा |

Ø  Active
Diskpart marked the current partition as active

Disk को Active करने के बाद आपका Disk Data को read करने और store करके रखने के लिए ready हो जायेगा | अब आप उसमें data को copy करके paste करके check करके देख सकते हैं |


यदि आप अपने disk का नाम change करना चाहते हैं मतलब पहले आपके disk का नाम G था अब R करना हैं या और कोई भी दूसरा letter दे सकते हैं | इसके लिए Assign letter = R command type करके Enter key press करेंगे | तो आपके Disk का नाम R हो जायेगा और Diskpart successfully assigned the drive letter or mount the point लिखा हुआ आयेगा | Assign letter = R (if you want rename Drive) Diskpart successfully assigned the drive letter or mount the point.इस तरह से हम DOS command का use करके अपने corrupted pendrive, memory और computer drive को format कर सकते हैं |





basic spoken english

  अंग्रेजी   बोलचाल   सीखने   के   लिए   अंग्रेजी   में   अभिवादन   का   होना   आवश्यक   है   |  हम   दिन   के   समय   या   किसी   अन्य   सम...