Saturday, December 15, 2018

आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है किशमिश | जानिए, पूरी डिटेल में |

Image result for किशमिश

दोस्तों, आप जानते है कि आजकल हर इंसान आखों कि बीमारी से परेशान है चाहे वो बूढ़े हो या जवान | आजकल अधिकांश बच्चों को कम ही उम्र से चश्मा लगाना पड़ रहा है |
                              लोग आखों कि रोशनी को ठीक करने के लिए कई तरह के तरीके अपना रहे है और डॉक्टर का चक्कर लगा रहे है | लेकिन, क्या आपको पता है कि ऐसे बहुत सारे फूड्स और फल है जो आँखों कि रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है |
                              तो चलिए, आज हम एक ऐसे ही फल के बारे में बता रहे है जो आँखों कि रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होता है | जिसका नाम है किशमिश |
किशमिश खाने से बढ़ती है आँख कि रोशनी :- किशमिश आंखों के लिए बेहद गुणकारी होती है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, ए-बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉइड प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी आंखों की रोशनी के लिए बेहद जरूरी होता है। 
किशमिश खाने से दूर होती है कब्ज कि समस्या :-आज की बदलती जीवन शैली की वजह से हर कोई इंसान कब्ज की समस्या से ग्रसित है, इसलिए आप हर रोज खाली पेट किशमिश का सेवन कीजिए। इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर होगी। 
Image result for aankh ki roshani
 किशमिश खाने से बढ़ती है खून :- वैसे तो किशमिश कई तरह की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है, लेकिन अगर आप हर रोज इसका सेवन करेंगे तो आपके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होगी। क्योंकि इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में कॉपर, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है।
दोस्तों, चाहे कोई सा भी बीमारी हो उसमे खान-पान पर ध्यान रखना बेहद ही जरुरी होता है, क्योंकि, खान-पान से ही आपकी सेहत को सही एनर्जी मिलती है |
Related image





Saturday, December 1, 2018

डायबिटीज क्या है ?डायबिटीज होने का कारण,लक्षण और उपचार |


Image result for diabetes
आज हम एक ऐसे बीमारी के बारे में बताने जा रहे है जो आजकल का लाइफस्टाइल हो गया है यानी आजकल लगभग सभी लोग इस बीमारी से प्रभावित हो रहे है | यह बीमारी अक्सर खान-पान में गड़बड़ी कि वजह से होती है जैसे कि आजकल लोग जंक फ़ूड को ज्यादा पसंद कर रहे है | यह बहुत ही खतरनाक है | यह बीमारी अधिकतर ज्यादा उम्र के लोगों में होती है लेकिन आजकल इससे युवा भी अधिक संख्या में पीड़ित हो रहे है |
                              तो चलिए आज हम इस बीमारी के बारे में जानते है जिसका नाम है डायबिटीज | इस आर्टिकल में डायबिटीज क्या है, डायबिटीज होने का कारण, डायबिटीज का लक्षण | डायबिटीज का उपचार आदि के बारे में जानेंगे |

डायबिटीज क्या है ?

डायबिटीज को मधुमेह या आम भाषा में इसे सुगर कि बीमारी भी कहते है | जब हमारे शरीर कि पेनक्रियाज में इंसुलिन का स्राव कम हो जाने के कारण खून में ग्लूकोज का स्तर समान्य से अधिक बढ़ जाता है तो उस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है | इस स्थिति में हमारे शरीर में शुगर कि मात्रा कम हो जाती है जिससे शरीर को भोजन से उर्जा लेने में काफी कठनाई होती है और इसके कारण हमारे शरीर में बहुत सारी समस्याएं जैसे:- बेहोसी आना, दिल कि धडकन तेज होना आदि शुरू होने लगती है |

डायबिटीज होने का कारण

  • डायबिटीज होने का प्रमुख कारण हमारे शरीर कि पेनक्रियाज से निकलने वाला इंसुलिन हार्मोन है | इस हार्मोन का काम हमारे शरीर में शुगर को कोशिकाओं और रक्त तक पहुंचाना है लेकिन जब यह हार्मोन इस काम को ठीक से नहीं कर पाती है तो इससे शरीर में सेल्स को मिलने वाली एनर्जी कम होने लगती है |जिससे हमारे शरीर में बहुत सारी समस्याएं जैसे:- बेहोसी आना, दिल कि धडकन तेज होना आदि शुरू होने लगती है |
  • डायबिटीज होने का कारण आपके परिवार के किसी सदस्य का पहले से डायबिटीज होना भी हो सकता है यानी आपके परिवार का कोई भी सदस्य जो डायबिटीज से पीड़ित हो या कभी डायबिटीज के मरीज रह चुके हो तो उस वजह से भी डायबिटीज होने कि संभवना रहती है क्योंकि डायबिटीज अनुवांशिकी होता है |
  • डायबिटीज होने का कारण मोटापा भी हो सकता है | जिन लोगों का वजन ज्यादा है या जो ज्यादा मोटे है, बीपी बहुत हाई रहता है और कोलेस्ट्रोल भी संतुलित नहीं रहता है तो उनको भी डायबिटीज हो सकता है |
  • डायबिटीज खान-पान में गड़बड़ी के कारण भी होती है ज्यादा जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड खाने वाले लोगों को डायबिटीज होने कि संभावना ज्यादा रहती है |
  • धुम्रपान और तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगों को भी डायबिटीज होने कि संभावना रहती है |

डायबिटीज का लक्षणRelated image

  • कमजोरी महसूस होना और नींद का ज्यादा लगना
  • किडनी खराब होना
  • भूख ज्यादा लगना
  • प्यास ज्यादा लगना
  • बार-बार पेशाब का होना
  • आँखों का रोशनी कम होना
  • चक्कर आना और दिल कि धड़कन तेज होना
  • हाथ-पैर का फूलना आदि |

डायबिटीज का उपचार

Image result for diabetes diet
  • डायबिटीज से पीड़ित लोगों को पानी जितना अधिक से अधिक हो पीना चाहिए और फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए |
  • करेला डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है | करेला में कैरेटिन पाया जाता है और इसमे ग्लूकोज कि मात्रा न के बराबर होती है जिसके कारण इसे खाने पर शरीर में इंसुलिन कि मात्रा बढ़ती है |

Image result for karela
  • तुलसी के पते का जूस बनाकर रोज सुबह पीना चाहिए | यह शरीर में ब्लड शुगर को कम करती है |
  • अमरुद और आवंला डायबिटीज में काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमे विटामिन c पाया जाता है जो डायबिटीज को नियंत्रित रखने में काफी सहायक होता है |
  • जामुन का रस, पती और बिज भी डायबिटीज को नियंत्रित रखने में काफी सहायक होता है |
  • एलोवेरा जेल भी डायबिटीज में काफी फायदेमंद होता है | यह शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रितन रखता है | आदि |




basic spoken english

  अंग्रेजी   बोलचाल   सीखने   के   लिए   अंग्रेजी   में   अभिवादन   का   होना   आवश्यक   है   |  हम   दिन   के   समय   या   किसी   अन्य   सम...