Wednesday, May 29, 2019

अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Screen saver settings कैसे करते हैं ..



अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Screen saver settings करने के लिए, अपने desktop पर माउस का राईट click करेंगे और फिर personalize पर click करेंगे तो background का विन्डो ओपन होगा |


अब राईट साइड में personalization के option से lock screen पर click करेंगे तो
 lock screen का विन्डो ओपन होगा | अब lock screen विन्डो में माउस से scroll करके सबसे निचे जायेंगे तो screen saver settings लिखा हुआ दिखाई देगा | अब screen saver settings पर माउस से click करेंगे |



screen saver settings पर क्लिक करने के बाद screen saver settings का बॉक्स ओपन होगा | अब screen saver के drop down arrow पर क्लिक करके 3D Text, Blank, Bubbles, Photos, Mystify या  Ribbons को एक-एक करके select करके, wait के box में जितने मिनट के बाद screen saver show कराना होगा उतना मिनट का टाईम देकर apply करके ok करके check कर लेंगे |



यदि आप screen saver में अपना नाम 3D में rotate कराना चाहते हैं तो इसके लिए screen saver के ड्रापडाउन एरो पर click करके 3D Text सेलेक्ट करके settings पर click करेंगे तो 3D Text settings का बॉक्स ओपन होगा | अब Text के coustom text पर click करके जो भी नाम लिखना होगा वो लिख देंगे और choose font से font और font style choose करके ok कर देंगे | इसी तरह motion के rotation type से कोई भी rotation सेलेक्ट करके और surface style से कोई भी style सेलेक्ट करके ok कर देंगे | 
                          फिर preview पर क्लिक करके देख लेंगे और फिर कीबोर्ड से कोई भी लेटर प्रेस करके बाहर आ जायेंगे और  wait के बॉक्स में 1 मिनट का टाईम देकर apply करके ok देंगे | एक मिनट तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर कोई भी work नहीं करेंगे | एक मिनट तक wait करने के बाद आपके कंप्यूटर या लैपटॉप पर screen saver दिखाई देने लगेगा |




Screen saver को stop करने के लिए, फिर से screen saver settings के बॉक्स को ओपन करेंगे और फिर screen saver के ड्रापडाउन एरो पर क्लिक करके none सेलेक्ट करके apply करके ok कर देंगे | तो screen saver stop हो जायेगा डेस्कटॉप पर दिखाई नहीं देगा |


Tuesday, May 28, 2019

कंप्यूटर में स्लाइड शो कैसे कराते हैं ?



दोस्तों, कंप्यूटर में slideshow कराने के लिए, अपने डेस्कटॉप पर माउस का राईट क्लिक करेंगे और फिर Personalize पर क्लिक करेंगे |



उसके बाद आपको background लिखा हुआ दिखाई देगा | अब बैकग्राउंड के बॉक्स से slideshow सेलेक्ट कर लेंगे |
उसके बाद choose a fit के बॉक्स से fill सेलेक्ट करेंगे और फिर browse पर क्लिक करेंगे और पिक्चर के फोल्डर पर क्लिक करके 8-10 पिक्चर या 8-10 पिक्चर वाला एक फोल्डर सेलेक्ट करके choose picture पर क्लिक करेंगे और फिर change picture every के बॉक्स से 1 मिनट का टाइम सेलेक्ट कर लेंगे | इतना सेट करने के बाद आपके डेस्कटॉप के बैकग्राउंड में हर 1 मिनट पर पिक्चर change होने लगेगा|





यदि आप कंप्यूटर के द्वारा दिये गए थीम को डेस्कटॉप के बैकग्राउंड में slideshow करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने डेस्कटॉप पर माउस का राईट क्लिक करेंगे और फिर Personalize पर क्लिक करेंगे तो बैकग्राउंड का विन्डो ओपन होगा | अब राईट साइड में देखेंगे तो go to themes लिखा हुआ दिखाई देगा फिर उस पर क्लिक करेंगे और apply a theme से windows या flowers के theme पर क्लिक कर देंगे तो वह theme apply हो जायेगा और डेस्कटॉप के बैकग्राउंड में slideshow के दौरान वहीँ थीम दिखाई देगा |

 

कंप्यूटर ट्रिक्स एंड टिप्स :-

किसी भी Files, Folders or Drives को hide या unhide कैसे करते हैं ?

अपने डेस्कटॉप का बैकग्राउंड कैसे change करते हैं ?

कंप्यूटर में स्लाइड शो कैसे कराते हैं ?

कंप्यूटर के ऐसे पांच ट्रिक्स जो हर जगह उपयोग में आते हैं |


Sunday, May 26, 2019

अपने डेस्कटॉप का बैकग्राउंड कैसे change करते हैं ?


दोस्तों, अपने डेस्कटॉप का बैकग्राउंड change करने के लिए, हम अपने डेस्कटॉप के blank एरिया में माउस का राईट क्लिक करेंगे और फिर Personalize पर क्लिक करेंगे |


 Personalize पर क्लिक करने के बाद आपको background का ऑप्शन दिखाई देगा | background के ऑप्शन से picture सेलेक्ट करके और choose your picture से अपने choice का कोई भी पिक्चर सेलेक्ट करके ok कर देंगे तो आपके डेस्कटॉप के background में वहीँ पिक्चर सेट हो जायेगा |


 
यदि आप चाहते हैं की अपने कंप्यूटर से अपने choice का कोई दूसरा पिक्चर डेस्कटॉप पर लगायें तो इसके लिए browse ऑप्शन पर क्लिक करेंगे  और पिक्चर के फोल्डर से अपने choice का कोई भी पिक्चर सेलेक्ट करके choose picture पर क्लिक करेंगे और choose a fit के ऑप्शन से fill सेलेक्ट करेंगे तो वहीँ पिक्चर आपके डेस्कटॉप पर सेट हो जायेगा | इसी तरह choose a fit से और ऑप्शन सेलेक्ट करके चेक कर लेंगे | 




Monday, May 20, 2019

किसी भी Files, Folders or Drives को hide या unhide कैसे करते हैं ?

किसी भी Files, Folders or Drives को hide या unhide कैसे करते हैं ?

दोस्तों, हमें जिस भी files, folders or drives को hide करना हैं | उसे सेलेक्ट करके उसपर माउस का राईट क्लिक करके properties पर क्लिक करेंगे तो एक डायलॉग box ओपन होगा | अब उसमे general के option पर क्लिक करेंगे और hidden के box को check करके apply करके ok कर देंगे तो वह temporarily hidden हो जायेगा और इसका color हल्का हो जायेगा |





Permanently Hidden करने के लिए temporarily Hidden करने के बाद (Windows+E) बटन को एक साथ प्रेस करके This PC को open कर लेंगे | This PC open होने के बाद हम फाइल मेनू के change folder and search option पर क्लिक करेंगे तो folder option का एक डायलॉग box ओपन होगा फिर फोल्डर option के view पर क्लिक करेंगे | फिर advance settings के box में hidden files and folders के option से Don’t Show hidden files, folders or drives के रेडियो बटन को check करके apply करके ok कर देंगे तो आपका files, folders or drives hide हो जायेगा |



किसी भी Files, Folders or Drives को temporarily unhide करने के लिए (Windows+E) बटन को एक साथ प्रेस करके This PC को open कर लेंगे | उसके बाद file menu के change folder and search option पर क्लिक करेंगे तो folder option का एक डायलॉग box ओपन होगा फिर फोल्डर option के view पर क्लिक करेंगे | फिर advance settings के box में hidden files and folders के option से show hidden files, folders, and drives के रेडियो बटन को check करके apply करके ok कर देंगे | तो वह files, folders, and drives temporarily unhide हो जायेगा |



किसी भी Files, Folders or Drives को Permanently unhide करने के लिए temporarily unhide किये हुवे Files, Folders or Drives को सेलेक्ट करके, उसपर माउस का राईट क्लिक करके properties पर क्लिक करेंगे तो html properties का एक box ओपन होगा | उसमे general पर क्लिक करके और hidden के box को uncheck करके apply करके ok कर देंगे | तो वह files, folders or drives permanently unhide हो जायेगा |



दोस्तों, यदि यह पोस्ट आपको आच्छा लगा हैं तो प्लीज आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें और मेरे youtube channel rantutorial111 को subscribe जरुर करें |

कंप्यूटर ट्रिक्स एंड टिप्स :-


किसी भी Files, Folders or Drives को hide या unhide कैसे करते हैं ?

अपने डेस्कटॉप का बैकग्राउंड कैसे change करते हैं ?

कंप्यूटर में स्लाइड शो कैसे कराते हैं ?

कंप्यूटर के ऐसे पांच ट्रिक्स जो हर जगह उपयोग में आते हैं |



basic spoken english

  अंग्रेजी   बोलचाल   सीखने   के   लिए   अंग्रेजी   में   अभिवादन   का   होना   आवश्यक   है   |  हम   दिन   के   समय   या   किसी   अन्य   सम...