Sunday, June 16, 2019

कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं


कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट (Screenshot in Computer|Laptop)

दोस्तों, जब हम कोई विडियो play कर रहे होते हैं या कोई फिल्म देख रहे होते हैं तो हम उसमे बहुत सारा पिक्चर भी देखते हैं और हम चाहते हैं की जो पिक्चर हमें बहुत अच्छी लगी या कोई पिक्चर हमारे काम की हैं तो उसका स्क्रीन शॉट लेकर रख लें | ताकि फ्यूचर में कभी यदि ऐसे पिक्चर की जरुरत पड़ें तो उसका उपयोग कर सके | कभी-कभी हम इन्टरनेट पर कोई चीज पढ़ रहे होते हैं और हमारे पास समय कम रहता हैं या वो चीज जो हम पढ़ रहे होते हैं वो हमारे लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट रहता हैं तो हम चाहते हैं की उसका स्क्रीनशॉट लेकर हम अपने कंप्यूटर या PC में रख लें ताकि जब हमें टाइम मिले तो उस चीज को पढ़ सके तो इसलिए, हम उसका स्क्रीनशॉट ले लेते हैं |
               लेकिन, बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको ये पता नहीं है की हम कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेते कैसे हैं तो चलिए, दोस्तों आज हम इस पोस्ट में इसी के बारे में बताने जा रहे हैं की कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं ? कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के तीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका प्रयोग कर आप कंप्यूटर में आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं...

कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका

सबसे पहले हमें जिस पिक्चर या नोट्स का स्क्रीनशॉट लेना होगा उसे कंप्यूटर में ओपन कर लेंगे | ओपन करने के बाद हम कीबोर्ड से विंडोज लोगों बटन और प्रिंट स्क्रीन बटन को एक साथ दबायेंगे तो स्क्रीन का कलर हल्का होगा और स्क्रीनशॉट ले लिया जायेगा |
        इसे देखने के लिए हम PICTURE फोल्डर में जाकर स्क्रीनशॉट फोल्डर पर क्लिक करेंगे तो वह स्क्रीनशॉट दिखाई देगा |    

कीबोर्ड से प्रिंट स्क्रीन बटन पर क्लिक करेंगे और पेंट ओपन करके (Ctrl+V) बटन एक साथ प्रेस करेंगे तो वह स्क्रीनशॉट paint में आ जायेगा अब उसे save कर लेंगे |

कंप्यूटर के search box में snipping tool टाइप करके जैसे ही एन्टर करेंगे तो snipping tool का box ओपन हो जायेगा | अब new option पर क्लिक करेंगे तो स्क्रीन का कलर हल्का हो जायेगा और माउस का कर्सर plus के (+)साइन के रूप आ जायेगा | अब जिस पिक्चर का जितना एरिया का स्क्रीनशॉट लेना होगा उतना माउस पॉइंटर से ड्रैग करके जैसे ही छोड़ेंगे तो उसका स्क्रीनशॉट ले लिया जायेगा और snipping tool box में आ जायेगा अब वहां से उसे save बटन पर क्लिक करके save कर लेंगे |                         

Sunday, June 2, 2019

कंप्यूटर के ऐसे पांच ट्रिक्स जो हर जगह उपयोग में आते हैं |


1.   Cut :- cut का प्रयोग हम किसी भी सेलेक्टेड matter, files, picture, videos etc. को उस जगह से खत्म करने के लिए करते हैं |                                                        
इसके लिए जिस भी सेलेक्टेड matter, files, picture, videos etc. को उस जगह से हटाना होगा | उसे पहले सेलेक्ट करके उसपर माउस का राईट बटन click करेंगे और फिर cut पर click करेंगे तो वह matter वहाँ से खत्म हो जायेगा |                                                              
इसको शॉर्टकट तरीके से cut करने के लिए, जिसे cut करना हो उसे सेलेक्ट करके कीबोर्ड से Ctrl के साथ X यानी (Ctrl+X) बटन को एक बार प्रेस करेंगे तो वह वहाँ से खत्म हो जायेगा |
 
2.   Copy :- copy का प्रयोग हम तभी करते हैं जब किसी matter, files, picture, videos etc. को दो जगहों पे रखना हो | copy से हम किसी भी ओरिजिनल matter, files, picture, videos etc. का डुप्लीकेट बना कर रख सकते हैं | copy से कोई भी चीज जो copy कर रहे हैं वो वहाँ से cut या delete नहीं होता हैं | वह वहां भी रहता हैं|                                                                   
इसके लिए जिस matter, files, picture, videos etc. को copy करना हो उसे सेलेक्ट करके उसपर माउस का राईट click करेंगे और फिर copy पर माउस का left click करेंगे तो वह copy हो जायेगा |                                                   
इसको शॉर्टकट तरीके से copy करने के लिए, जिसे copy करना हो उसे सेलेक्ट करके कीबोर्ड से Ctrl के साथ C यानी(Ctrl+C) बटन को एक बार प्रेस करेंगे तो वह copy हो जायेगा |


3.   Paste :- paste से हम किसी भी cut या copy किये हुवे matter, files, picture, videos etc. को दुसरे जगह दुबारा कहीं भी ला सकते हैं |                                                 
इसके लिए जिस matter, files, picture, videos etc. को दुसरे जगह ले जाना हो या दुबारा कहीं भी लाना हो, तो उसे सबसे पहले सेलेक्ट करके cut या copy कर लेंगे फिर जहाँ पर उसे paste करना हो वहाँ माउस का कर्सर डालकर माउस का राईट click करेंगे और फिर paste पर click करेंगे तो वह paste हो जायेगा |                                                              
 इसको शॉर्टकट तरीके से paste करने के लिए, जिसे paste करना हो उसे सबसे पहले सेलेक्ट करके कीबोर्ड से (Ctrl+X) या (Ctrl+C) बटन प्रेस करेंगे और फिर (Ctrl+V) बटन प्रेस करेंगे तो वह वहाँ paste हो जायेगा |

4.   Delete :- delete से हम किसी भी matter, files, picture, videos etc. को एक बार में delete कर सकते हैं |                                                      
इसके लिए जिस matter, files, picture, videos etc. को delete करना होगा उसे सेलेक्ट करके कीबोर्ड का delete बटन प्रेस करेंगे तो वह delete हो जायेगा |


5.   Undo :- undo से हम पीछे किये गये किसी भी काम को दुबारा repeat कर सकते हैं |                              जैसे की मैंने लिखा Ram is a good boy. और फिर मैंने उसमे good को delete करके वहां पर bad लिखा Ram is a bad boy. फिर मुझे लगा की good ही सही था तो अब हमको bad के जगह good लिखना होगा | इसके लिए हमको पहले bad को सेलेक्ट करके delete करना होगा और वहाँ पर good लिखना होगा | इतना सब करने से आच्छा हैं की आप इसे undo कर दो जो पहले लिखा था वही फिर आ जायेगा और यदि फिर लगा आपको की bad ही सही था तो फिर undo कर दो फिर पहले वाला matter आ जायेगा | तो इस तरह से आप undo का प्रयोग कर सकते हैं |                                                                
इसके लिए आपको कीबोर्ड से Ctrl+Z बटन को एक साथ प्रेस करना होगा |

basic spoken english

  अंग्रेजी   बोलचाल   सीखने   के   लिए   अंग्रेजी   में   अभिवादन   का   होना   आवश्यक   है   |  हम   दिन   के   समय   या   किसी   अन्य   सम...