वैसे तो मच्छरों
के काटने से बहुत सारी बीमारियाँ होती है जैसे:-डेंगू , मलेरिया, चिकनगुनिया और जिका वायरस आदि
| आज ऐसे ही एक बीमारी डेंगू के बारे में बात करेंगे जो मच्छर के काटने से होती है
|
तो चलिए दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में इसी के
बारे चर्चा करेंगे कि डेंगू क्या है, यह कैसे फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता
है, लक्षण और उपाय आदि |
डेंगू क्या है ?
डेंगू बुखार एक
संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है | डेंगू बुखार को ‘हड्डीतोड़ बुखार’ के
नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इससे पीड़ित लोगों को इतना अधिक दर्द होता है जैसे
कि उनकी हड्डियाँ टूट गयी हों | कुछ लोगों में डेंगू बुखार एक या दो ऐसे रूपों में
हो सकता है जो जीवन के लिए खतरा हो सकता है | पहला, डेंगू रक्तस्रावी बुखार है, जिसके
कारण रक्त वाहिकाओं में रक्तस्राव या रिसाव होता है तथा रक्त प्लेटलेट्स का स्तर कम
होता है | दूसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम है जिससे खतरनाक रूप से निम्न रक्तचाप होता है
|
डेंगू वायरस कैसे फैलता है ?
डेंगू
वायरस एडीज नामक मच्छर के काटने से फैलता है | यह मच्छर दिन के समय में सक्रिय
रहते है | इसके एक बार काटने से भी मानव संक्रमित हो सकता है |
जब कोई मादा
मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटता है तो वह वायरस उस मच्छर के शरीर में प्रवेश
कर जाता है | सबसे पहले यह वायरस उन कोशिकाओं में पहुंचता है जो वायरस के पेट में होती
है | 8 से 10 दिनों के बाद यह वायरस, मच्छर कि लार ग्रंथियां जो लार बनाती है, उनमे संक्रमित हो जाते हैं | इसके
बाद जब यह संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो उसमे डेंगू फ़ैल जाता है |
डेंगू वायरस का लक्षण
डेंगू
वायरस जब किसी व्यक्ति को काटता है तो –
- उसके शरीर में तेज बुखार हो जाता है |
- सिर में दर्द होने लगती है |
- त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकते होने लगते है |
- मांसपेशियों और घुटनों में जोड़ो से दर्द होने लगती है आदि |
डेंगू
वायरस से बचाव
- डेंगू वायरस से बचाव के लिए हमें अपने आस-पास साफ-सफाई रखना चाहिए |
- वर्षात के दिनों में जब वर्षा हो तो उसका पानी एक जगह पर इकठ्ठा नहीं होने देना चाहिए क्योंकि इस वायरस के फैलने कि सम्भवना ज्यादा वर्षात के दिनों में ही होती है ऐसा नहीं है कि यह वायरस गन्दा पानी इकठ्ठा होने कि वजह से फैलता है | एक शोध में पाया गया है कि यह वायरस साफ पानी में भी बहुत तेजी से फैलता है | इसलिए, पानी चाहे साफ हो या गन्दा एक जगह इकठ्ठा नहीं होने देना चाहिए |
- तेलिय पदार्थो का सेवन कम करना चाहिए |
- पानी जितना अधिक से अधिक हो पीना चाहिए क्योंकि यह प्लेटलेट्स कि संख्या को ठीक बनाये रखता है |
- कूड़े-कचड़ा या प्रदूषित जगहों पर जाने से बचना चाहिए |
- खाने कवाले चीजों को अच्छी तरह से साफ करके खाना चाहिए |
डेंगू वायरस का उपाय
- डेंगू वायरस से सक्रमित व्यक्ति को जल्द ही डॉक्टर से दिखाना चाहिए क्योंकि देर होने पर ब्लड में प्लेटलेट्स कि संख्या घटने लगती है | ब्लड में प्लेटलेट्स कि संख्या ज्यादा कम होने पर, ब्लड चढ़ाना पड़ सकता है ऐसे में ब्लड कि अच्छी तरह से जाँच करवाकर चढ़वाना चाहिए |
- पेय पदार्थो का सेवन ज्यादा करना चाहिए जैसे :- अनार का जूस, पपीता का जूस, नारंगी का जूस आदि |
- पानी जितना अधिक से अधिक हो सके पीना चाहिए |
- नारियल का पानी और एलोवेरा का जूस इसमे काफी फायदेमंद होता है |
- तेलिय पदार्थो का सेवन बिलकुल ही नहीं करना चाहिए |
Comments
Post a Comment
Thanks.